मो0 आजाद हुसैन (NNI Coverage)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। खीरी संसदीय सीट पर सपा प्रत्याशी चुनाव आचार सहिंता का उल्लंघन कर रही है।ज़िला प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।
लोक सभा चुनाव घोषित होने के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इसके पालन के ज़िला प्रशासन तमाम प्रयास तो कर रहा है बावजूद इसके प्रत्याशी इसका उल्लंघन करने से बाज नही आ रहे है। खीरी लोक सभा से सपा बसपा गठबंधन की प्रत्याशी डॉ0 पूर्वी वर्मा के बनाए गए चुनाव कार्यालय पर ही इसका उल्लंघन दिखाई दे रहा है। चुनाव कार्यालय के बाहर से ही इसका नज़ारा कार्यालय के बैनर देख कर ही दिखाई दे जाता है। यहां मानको को ताक पर रखकर जो 4 बाई 8 के एक बैनर की जगह 20 फिट से अधिक लम्बा और 10 फिट चौड़ा बैनर लगा है। इतना ही नही एक साइड में भी 8 बाई10 का लगा बोर्ड चुनाव आयोग के नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाता दिखाई दे रहा है। ज़िला प्रशासन अनजान बना हुआ है।

No comments:
Post a Comment