Wednesday, March 27, 2019

आचार संहिता का पालन करते हुए गाड़ियों से उतरवाए झंडे

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
कैसरगंज, बहराइच। लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही आचार संहिता का पालन कराने के लिए जरवलरोड थाना प्रभारी नवीन कुमार मिश्र ने अपनी पूरी टीम के साथ पुलिस बल ने वाहनों का चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को पुलिस ने एन एच 28 लखनऊ बहराइच हाईवे जरवल कस्बा के पुलिस चौकी के पास आने जाने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग किया गया। वाहन का कागज पत्र देखने के साथ ही चार पहिया वाहनों की तलाशी लेते हुए बाइकों का डिग्गी चेक किया। जरवलरोड थाना प्रभारी नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा।आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

No comments:

Post a Comment