Saturday, March 23, 2019

शहीदों के बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच। शहीद भगत सिंह, सुखदेव,राजगुरु जी बलिदान दिवस आज विधानसभा नानपारा के ग्राम पंचायत मधुबन में मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनय सिंह ने किया मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य/गोंडा जनपद प्रभारी राशिद अली मौजूद रहे इस दौरान सर्वप्रथम शहीदों के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुरुवात की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राशिद अली ने कहा कि की देश शहीदों का बलिदान कभी नहीं भूलेगा आज जो देश को आज़ादी मिली है इसमें हर धर्म के महापुरुषों ने अपनी जान की क़ुरबानी दी है तब देश को आज़ादी मिली है भगत सिंह ,सुखदेव,राजगुरु ने अपने जान की कुर्बानी न दी होती तो आज भी शायद गुलामी से आज़ादी नहीं मिली होती आज जो सरकारें चल रही है वह देश को जोड़ने का काम नहीं कर रही हैं आज देश का नवजवान बेरोजगार और परेशान है कांग्रेस सरकार में ही देश का विकास हो सकता है देश को अगर विकास के पथ पर ले जाना है तो देश में कांग्रेस की सरकार जरुरी है इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनय सिंह,सेवा दल के जिला संग़ठन मंत्री विपुल मिश्रा,नूर अहमद,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाबागंज के अध्यक्ष रामदीन गौतम,मौजूद रहे इस दौरान विनय सिंह ज़िलाध्यक्ष पंचायती राज संग़ठन ने bdc कोठारी खान को जिला महासचिव,तहसील अध्यक्ष जमील खान को मनोनीत किया गया है।

No comments:

Post a Comment