Sunday, March 3, 2019

भाजपा की विशाल विजय संकल्प रैली से चुनावी घमासान का आगाज

अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर/विशेस्वरगंज, बहराइच।भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली आज सैकड़ों मोटरसाइकिलों की संख्या में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय बिशेश्वरगंज से पयागपुर होते हुए हुजूरपुर के लिए रवाना हुई। घर घर अलख जगाना है, मोदीजी को लाना है। फिर एक बार मोदी सरकार... के जोशीले नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल हुजूम देखने लायक था।
रैली सैकड़ों मोटरसाइकिलों से हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ निकली रैली में विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी पूर्व ब्लाक प्रमुख सच्चिदानंद पाठक भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष माधव राज शुक्ल महामंत्री राज कुमार शुक्ल सन्तोष गौतम कृष्ण कुमार गिरी आनन्द शुक्ल विनोद सिंह प्रदीप शुक्ल नकछेद पासवान प्रदीप मिश्रा मनोज सोनी महेश तिवारी नीरज शुक्ल अरविंद पाण्डेय विजय शंकर दूबे धनीराम मौर्या जगजीवन गौतम नन्हे लाल लोधी राजेश गुप्ता सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment