Wednesday, March 6, 2019

गठित लेखा टीम द्वारा प्रत्याशियों के खर्चों का लेखा-जोखा रखेगी-जिला निर्वाचन अधिकारी

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो)लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दोनो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिये लेखा टीम गठित कर आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन के दौरान पार्टी, अभ्यर्थियों एवं प्रत्याशियों के व्यय सम्बन्धी कार्यों का सम्पादन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढ़ंग से किये जाने हेतु नामित किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 289-भिनगा के लिए कोषागार के लेखाकार क्रमशः अनूप कुमार द्विवेदी, कृष्ण बहादुर आर्य,  विजय रस्तोगी, मुख्य रोकड़िया कोषागार धर्मेंन्द्र सिंह तथा विधानसभा क्षेत्र 290-श्रावस्ती के लिए कोषागार के लेखाकार क्रमशः राजेश कुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार, सहायक लेखाकार कोशागार महेश कुमार गुप्ता, लेखा लिपिक नगर पंचायत इकौना इशरत हुसैन हासमी को बनाया गया है जो निर्वाचन के दौरान पार्टी, अभ्यर्थियों एवं प्रत्याशियों के व्यय का लेखा जोखा तैयार करने के लिये नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि लेखा टीम अपने-अपने क्षेत्रों के प्रत्याशियों के व्यय पर नजर रखेगें। इसके अलावा निर्वाचन के दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण टीम को पूरे मनोयोग से कार्य करने का निर्देश दिया है।

No comments:

Post a Comment