पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो)। देश के मा0 प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री बालिकाओं एवं महिलाओं के सश्क्तीकरण एवं उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए सरकार द्वारा तमाम ऐतिहासिक कदम उठाये गये हैं तथा इनके प्रगति के लिए तमाम विभागों के माध्यम से योजनाओं का संचालन कर उन्हे शिक्षित एवं आत्म निर्भर बनाया जा रहा है ताकि वे आगे बढ़कर समाज में बेहतर मुकाम हासिल कर सके।
उक्त विचार विकासखण्ड सिरसिया के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कस्तूरबा बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण करने के दौरान मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग कुमुद लता श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। उन्होने जोर देते हुए कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं जरूरत इस बात की है कि हम बिना भेदभाव के बेटों के बराबर ही इनका लालन पालन करने के साथ ही बेहतर शिक्षा दीक्षा दिलाये तो निश्चित ही ये बेटियां अपने घर के साथ-साथ समाज के साथ ही देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। निरीक्षण के दौरान कक्षा-6 में बिस्तर मिलने पर उन्होने नाराजगी जताई तथा रखरखाव को बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होने बच्चियों को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की तथा बच्चियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही अपने बच्चों के तरीके से ही उन्हे सभी सरीखें समझाने हेतु वार्डन एवं अध्यापिकाओं को निर्देश दिया है।
तत्पश्चात मा0 सदस्या ने समाज कल्याण विभाग द्वारा भिनगा में संचालित वृद्धाश्रम का भी औचक निरीक्षण किया यंहा पर उन्होने निवास कर रहे महिला एवं पुरूष वृद्धजनों से उनका कुशल क्षेम जाना तथा उनके अनुभव को साझा किया एवं वृद्धजनों के साथ ही उन्होने तहरी खाकर मिल रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच भी की जिस पर उन्होने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद मा0 सदस्या ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, भयापुरवा का भी औचक निरीक्षण वंहा पर आवासित छात्राओं से मिलने वाली सुविधाओं के बारे मे जानकारी ली तथा उनके पठन पाठन का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होने सभी कक्षाओं में जाकर छात्राओं से उनके विचार भी साझा किये तथा खूब मेहनत से पढ़कर आगे बढ़ने की अपील भी किया। इस दौरान उन्होने प्राचार्य कक्ष में बैठक भी की, बैठक के दौरान उन्होने यह निर्देश दिया कि छात्राओं को सुरक्षा, सतर्कता, अचार-विचार तथा स्वयं आत्म निर्भर के लिए बेहतर शिक्षा देने का अध्यापिकाओं को निर्देश भी दिया। उन्होने यह भी कहा कि बच्चियों को शारीरिक, बौद्धिक, मानसिंक तरीके से परिपक्व करना अध्यापिकाओं का मूल दायित्व हैं। उन्हे सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा हेतु 181 एवं 1090 के बारे में भी जागरूक करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने स्वास्थ्य केन्द्र भी लगाकर बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने का निर्देश दिया।
स्कूल के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में रखरखाव एवं साफ-सफाई बेहतर ढंग से पाये जाने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन की सराहना भी की। तत्पश्चात उन्होने संयुक्त जिला चिकित्सालय का भी औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष में बच्चों का रखरखाव ढंग से न पाये जाने पर डा0 बी0एन0 वर्मा को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रसव कक्ष को बेहतर ढंग से संचालन करने की नसीहत भी दी। उन्होने यह भी कहा कि पुनः निरीक्षण के दौरान यदि कमी मिली तो निश्चित ही कार्यवायी के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया जायेगा।
तदोपरान्त निरीक्षण भवन भिनगा में महिला जनसुनवाई भी किया। इस दौरान झिरझिरवा मकुनी निवासिनी अमीरूल पत्नी नईम खाॅ, जमुनहा निवासिनी पूनम देवी पत्नी राम चन्द्र एवं नसरीन बानो पत्नी नूरूलहुदा सहित तमाम महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। महिला जनसुनवाई के दौरान जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय, नगर पालिका भिनगा के अध्यक्ष अजय आर्य उपस्थित रहे।
उक्त अवसरों पर जिला प्रोवेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी, खण्ड शिक्षा अधिकारी हरिहरपुररानी अखिलेश, डा0 एन0एन0 पाण्डेय, महिला थानाध्यक्ष विनोद कुमार सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment