युसुफ अंसारी (NNI Coverage)
निघासन खीरी, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार निघासन कोतवाली पुलिस ने लोकसभा चुनाव को मुद्दे नज़र रखते हुए संवेदनशील गांवो में फ्लैग मार्च किया जिसमें निघासन पुलिस क्षेत्राधिकारी व तेज तर्रार रवींद्र कुमार व निघासन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे एवं पीएसी बल के साथ संवेदनशील स्थानों में निघासन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दर्जनों गाँव जैसे, बल्लीपुर, मुर्गहा, पतिया, गंगा बहेड़, बौधिया, बम्हनपुर, खैहरानी, दुबहा, दुर्गापुरवा, लुधौरी, सहित ग्राम पंचायतों में फ्लैग मार्च किया गया। किसी प्रकार की कोई भी घटना होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन व डायल 100 को सूचना दे। जब मीडिया द्वारा इस बात की जानकारी ली गई तब निघासन पुलिस क्षेत्राधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार्य संहिता लागू है जिसके चलते प्रशासन ने शक्रियता दिखाते हुए गांवो में फ्लैग मार्च कर उपद्रवियों में भय पैदा किया तो आम नागरिक को उनकी सुरक्षा का एहसास कराया की प्रशासन पूरी तरह से तैयार है अराजक लोगों को चैतावनी देते हुए कहा किसी भी तरह शरारती तत्वों को वख्शा नहीं जाएगा।

No comments:
Post a Comment