Saturday, March 9, 2019

रोडवेज ने टमटम को मारी टक्कर, चार सवारी घायल

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage) 
गजरौला (पीलीभीत)। थाना गजरौला क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर खाग सराय के पास एक रोडवे बस ने टमटम ऑटो को मारी टक्कर जिसमें बैठे चार् सवारी हुए घायल मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड गाड़ी और गाड़ी के चालक लाल बहादुर बा कांस्टेबल अमित कुमार ने एंबुलेंस 108 का ना इंतजार करते हुए यूपी हंड्रेड 2061 गाड़ी में बैठा कर पीलीभीत जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया बताया जा रहा है पूरनपुर से तेज रफ्तार आती हुई रोडवेज बस जिसका नंबर यूपी 27 9311और इधर पीलीभीत जिला अस्पताल से रामनिवास , रामपाल अपनी मां  का इलाज  कराके अपने गांव दौलापुर के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में तेज रफ्तार से आते ही रोडवेज गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे मां सहित चार लोग घायल हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment