कैलाश नाथ राना (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। कैसरगंज सीएचसी कैसरगंज में स्वास्थ्य कर्मियों की एक बैठक आयोजित की गई इस बैठक की अध्यक्षता सीएचसी के नोडल अधिकारी एस0 के0 सिंह ने तथा संचालन बीपीएम आदित्य गुप्ता ने किया। बैठक में टीकाकरण सहित चल रहे विभिन्न अभियानों को सफल बनाने के लिए एक माइक्रो प्लान बना कर महिला स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ0 सिंह ने कहा कि स्वास्थ विभाग की ओर से चलायी जा रही किसी भी योजना में शिथिलता न बरतें ।उन्होंने सभी ए0एन0एम0 को निर्देशित किया कि वह निर्धारित नसबंदी के लक्ष्य को अवश्य पूरा करें तथा टीकाकरण कार्यक्रम में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें। क्योंकि यह अभियान बच्चों की सेहत से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मिजिल्स व रूबेला के टीकाकरण से कोई भी बच्चा वंचित न रहने पाए। इस मौके पर अनम्मा, अनीता देवी,निधि, पुष्पा सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment