ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
पीलीभीत, उ0प्र0। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सकुशल निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से सामान्य प्रेक्षक जे0वी0एन0 सुब्रमण्यम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज मण्डी परिसर स्थिति स्ट्रांग रूमों में मशीनों के रख रखाव की अब तक की गई तैयारियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पूर्व निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुरूप रूमों की मेन्टीनेस न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी श्री अलिन कुमार व मण्डी सचिव को कड़ी फटकार लगाई और कडे़ निर्देश देते हुए कहा कि 13 अप्रैल तक सभी रूमों की साफ-सफाई पुट्टी, पुताई का कार्य पूर्ण किये जाये और साथ ही साथ सभी रूमों में लाइट की व्यवस्था अभी भी पूर्ण न होने पर तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिये। सभी रूमों में टूटफूट की मरम्मत के साथ साथ जिला कृषि अधिकारी से सम्पर्क स्थापित कर कीटनाशक दवाई का लेप तत्काल कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही साथ निर्वाचन से पूर्व मण्डी की खुली नालियों को भी स्थाई रूप से ढकने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक द्वारा विधानसभा क्षेत्र वार ई0वी0एम0 व वी0वी0पैट रखने की व्यवस्था देखने के साथ साथ पोलिंग पार्टियों को सामग्री वितरण व ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के वितरण सम्बन्धी स्टाल लगाने की व्यवस्था का जायजा लिया और साथ ही साथ सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित वैरिकैटिंग की व्यवस्था की भी जांच परख की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल सिंह , अपर जिलाधिकारी न्यायिक देवेन्द्र प्रतात मिश्र, मण्डी सचिव, अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा, सीओ सिटी व अधिशासी अधिकारी पीडब्लूडी सहित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment