ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
पीलीभीत उ0प्र0। पीलीभीत निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग आफीसर के निर्देंशन में आज नामांकन पत्रों की वापसी के अन्तर्गत आज एक प्रत्याशी अरूण वर्मा द्वारा अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जिसमें जांच के दौरान नत्थोदवी व मानव क्रान्ति के प्रत्याशी प्रेम स्वरूप वर्मा का नामांकन अपूर्ण होने के कारण खारिज हुआ था। अब शेष 13 प्रत्याशियों को आज चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के अभ्यार्थियों में फिरोज वरूण गांधी भारतीय जनता पार्टी, सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा को पार्टी का चुनाव चिन्ह प्रदान किया गया। शिवसेना के प्रत्याशी अनीता त्रिपाठी को चुनाव चिन्ह धनुष तीर, सबका दल यूनाईटेड के प्रत्याशी डा0 सीताराम राजपूत को खूँटी, नैतिक पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार भारती को हाॅकी बाल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मो0 हनीफ को चुनाव चिन्ह चाबी, जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी डा0 भरत को चुनाव चिन्ह तीर, निर्दलीय प्रत्याशियों में उर्वशी सिंह को चुनाव चिन्ह एयर कडीशनर, कैफ रजा खां को चुनाव चिन्ह अलमारी, जाफरी बेगम को चुनाव चिन्ह सेब, मुनेश सिंह को चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन, निर्दलीय प्रत्याशी वरूण गांधी को चुनाव चिन्ह फूलगोभी, निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार गुप्ता को चुनाव चिन्ह कप प्लेट प्रदान किया गया।

No comments:
Post a Comment