Saturday, April 20, 2019

आग से झुलसे बच्चों के लिये विधायक ने बांटे 25-25 हजार रूपये

युसूफ अंसारी (NNI Coverage)
पलियाकलां, खीरी। हाल ही में पलिया विधानसभा के ग्राम पलिया खुर्द में अंकित सोनी व अमित सोनी के घर आग लग गई थी जिससे भारी नुकसान हुआ जिसमे दोनो बच्चे शिवा व अर्जुन आग से बुरी तरह से झुलस गए और अमित सोनी की पत्नी प्रीती भी आग में झुलस गई थी इन तीनो को देखने विधायक रोमी साहनी सिविल अस्पताल लखनऊ पहुंचे छोटे छोटे बच्चे औऱ उनकी माँ अस्पताल में तड़प रहे थे आग में झुलसे हुए बच्चों से मिलकर विधायक रोमी साहनी बहुत परेशान हो उठे विधायक ने  उनकी गरीबी को देख डॉक्टरों से अच्छा इलाज करने को कहा और अपने पास से बच्चों की माँ को 25 पच्चीस हजार रुपए की नगद मदद दी और कहा अच्छा इलाज कराओ रुपये की कमी नही आने दूँगा विधायक ने परिवार वालो का हौसला बढ़ाया ओर कहा घबराना नही है मै हर सम्भव आपकी मदद करता रहूंगा दोनो बच्चों शिवा व अर्जुन की उम्र लगभग 1से2 साल के है जब विधायक रोमी साहनी अस्पताल से निकलने लगे तो बच्चों के माता पिता ने विधायक जी का आभार जताया बोले आप जैसे विधायक हमको किस्मत से मिलते है ।

No comments:

Post a Comment