ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
पीलीभीत, उ0प्र0। लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को भाजपा प्रत्यासी वरुण गांधी विधान सभा बरखेडा पूरनपुर क्षेत्र के इटौरिया बिहारीपुर शिवनगर बानगंज बिधिपुर लालपुर नदहा सिसैया शाहगढ़ बंगला मित्र सेन अभयपुर कुंवरपुर सण्डई भैरोकला ढकिया केसरपुर रानीगंज वासखेड़ा सपहा जमुनिया दयालपुर लक्ष्मीपुर मल्लपुर करेलिया मैनाकोट पिपरिया संतोष आदि गावो में जनता से वोट मागे ,मल्लपुर में माईक खराब होने से साउण्ड सिस्टम बाले को फटकार लगाई,एव भाषण के दौरान भजपा कार्यकर्ता आपस मे बात करने लगे तो उन्हें भी जमकर फटकारा,जैसे नजदीक आ रहे है बैसे बैसे प्रत्याशी हर तरह से जनता को लुभाने में जुटे है । यूपी के पीलीभीत में 3 चरण यानी 23 अप्रैल को मतदान होना है ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी वरुण गांधी भी पीलीभीत की जनता का वोट लेने के लिये खुद अपनी माँ पर ही बयान बाजी करने लगे । दरअसल मामला पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र का है जहां वरुण गांधी एक गांव में जनसभा सम्बोधित कर रहे थे । तभी मौजूद जनता को लुभाने के लिये साफ सुथरी राजनीति का उदाहरण देने और वरुण गांधी बोलने लगे कि जनता को अच्छे लोगो का साथ देना चाहिए ऐसे लोगो का साथ मत दो जिनके पास कल पैर में चप्पल नही थी आज बो अमीर बने है । यह सब आप लोगो का पैसा है । लेकिन मैं ईमानदारी की राजनीति में विश्वास करता हु । इसके बाद वरुण गांधी जनता से बोले आप लोग बताइए मैन वोट के लिये कभी शराब बटबाई किसी को पैसे दिये । साथ इसके बाद वरुण गांधी बोले कि मेरी माँ तो महा कंजूस है जिसने आजतक किसी को एक पैसा भी नही दिया । वरुण गांधी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । साथ ही इस बयान के बाद लोग तमाम आरोप लगा रहे है । एक तरफ मेनका गांधी पहले ही बोल चुकी है कि पीलीभीत की जनता की सेबा करते करते मैंने अपना घर बेच दिया है । तो एक तरफ वरुण गांधी जन सभा के दौरान जनता से बोल रहे है कि मेरी माँ बहुत कंजूस है जिसने आजतक एक रुपया खर्च नही किया । दोनो बयानों से ऐसा लगता है जुवानी जुमलो में नातो बेटा पीछे और नाही माँ । जनसभा के दौरान पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत कमल कांत प्रवक्ता नंद पवन जायसवाल अशोक राजा सहित दर्जनों समर्थक साथ में रहे।

No comments:
Post a Comment