सं0सू0, एजेंसी (NNI Coverage)
कौशाम्बी, उ0प्र0। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक के जनपद कौशाम्बी स्थित सिराथू शाखा में दोपहर के भोजनावकाश के समय जब कर्मचारी भोजन करने लगे ठीक उसी समय कुछ उचक्के गार्ड को बचाकर कैश काउंटर में घुसकर पलक झपकते ही लगभग 3.50लाख रूपये उठा ले गये। जिसकी जानकारी कर्मचारी ने तत्काल शाखा प्रबंधक को दी, मौके पर कोतवाली सैनी पुलिस पहुँचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में दो नवयुवकों के द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने की सारी कार्यवाही कैद है।

No comments:
Post a Comment