डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच। महक मैरिज हॉल मोहल्ला तोपखाना नानपारा में एक दिवसीय कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन 4 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है l कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिले की सांसद सावित्रीबाई फुले होंगी इनके अलावा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, अच्छेवर लाल कनौजिया, सफी कुरेशी, समी उल्ला खान, राधेश्याम श्रीवास्तव आदि भाग ले रहे हैं इस सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं पार्टी के सिद्धांतों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने वा सावित्रीबाई फुले के पक्ष में वोट मांगने सहयोग करने की अपील की जाएगी।

No comments:
Post a Comment