अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच-उत्तर प्रदेश। यूथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोंडा जनपद प्रभारी राशिद अली ने कहा कि इस बार का चुनाब दो विचार धारा के बीच है एक तरफ आतंकी नाथू राम गोड्से के पदचिन्हों पर चलने वाले हैं और दूसरी तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पदचिन्हों पर चलने वाले लोग है श्री अली ने कहा कि आज देश की राजनीती की परिभाषा मोदी जी ने बदल दी है देश की सर्वेच कुर्सी पर बैठने वाला व्यक्ति झूठ बोल रहा है जो बहुत शर्म की बात है 2014 के चुनाव में झूठे वादे करके जनता को ठग लिया मगर इस चुनाव में जनता सब जान चुकी है और मोदी जी हवा टाइट कर देगी श्री अली विशेस्वर गंज में कांग्रेस संग़ठन मंत्री विपुल मिश्रा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे उन्होंने कहा कि बहराइच और श्रावस्ती सीट कांग्रेस पार्टी जीत रही है इस बार कांग्रेस पार्टी 300 से अधिक सीट जीत कर केंद्र में सरकार बनाएगी और सच बोलने वाले राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वही बात करते है जिसको पूरा कर सके राहुल गांधी कभी झूठी बात नहीं करते कांग्रेस की सरकार बनते ही गरीबों को 6 हज़ार रुपये महीना सरकार देगी मोदी जी ने लोगों से 15 लाख का झूठा बोला 5 साल की सरकार में बीजेपी ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया अगर सरकार ने कुछ भी विकास के कार्य किये होते तो नेताओं के नाम के आगे चौकीदार नहीं लगाना पड़ता 5 साल में मोदी जी ने कभी पकौड़ा बिकवाया,कभी चाय अब सबको चौकीदार बना दिया गया है 2014 के चुनाव में मोदी जी ने कहा था कि भाइयों और बहनों देश के खजाने की चाभी मुझे दे दो मै इसकी हिफाज़त करूँगा और किस प्रकार हिफाज़त की यह सब देख रहे हैं इनके सारे मित्र देश का धन लेकर विदेश चले गए हैं झूठ की राजनीती ज्यादा समय तक नहीं चलती है इस बार के चुनाव में बीजेपी का सफाया हो जायेगा और कांग्रेस की सरकार का गठन होगा और हर चेहरे पर मुस्कान आयेगी।

No comments:
Post a Comment