Thursday, April 4, 2019

अज्ञात नेट कॉल से आया फोन, दी जान से मारने की धमकी

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage) 
बहराइच, उ0प्र0। पत्रकार कैलाश नाथ राना (हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक उपाध्यक्ष, जरवल) को बृहस्पतिवार 4 अप्रैल 2019 रात को लगभग 9:20 पर फोन +4049 नंबर से नेटकॉल आई जिसमें उन्हें व कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जान से मार देने व देख लेने की धमकी देते हुए कहा गया कि तुम कौन हो बृजभूषण शरण सिंह के? जो फेसबुक पर उनकी पोस्ट डालते हो? यहां तक कि फोन करने वाले ने कहा, "तुमको और तुम्हारे नेता को देख लूंगा" यह कहते हुए फोन काट दिया।

No comments:

Post a Comment