Friday, April 5, 2019

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत

अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर/विशेश्वरगंज,बहराइच। कुन्नी देवी पत्नी हेमराज उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत मझवा बनकट ने बीती रात घर के अंदर कोठरी में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर। आत्महत्या कर लिए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इसकी सूचना गांव वालों ने मृतका के भाई शिवपूजन पुत्र राम दरस निवासी तिलकपुर थाना गिलौला को घटना की जानकारी दी। 
                 इंस्पेक्टर  राज कुमार सरोज ने बताया ग्रामीणों के अनुसार मृतिका की शादी 21वर्ष पूर्व हुई थी तथा उसके 18 वर्षीय एक लड़का जगतराज है, लड़के ने बताया कि माता पिता से अच्छे संबंध थे, मां बीमार रहती थी और कोई बात नहीं थी। मृतका के भाई शिवपूजन ने थाना विशेश्वरगंज की पुलिस को सूचना देकर  मृतका  का पीएम कराने की मांग की है। शादी 21वर्ष पूर्व हुई थी मृतका के लड़के जगत राज ने बताया माता पिता से अच्छे संबंध थे।

No comments:

Post a Comment