Thursday, April 18, 2019

किसानों, मजदूरों, नौजवानों का हित गठबंधन सरकार में सुरक्षित

मोoआजाद हुसैन (NNI Coverage)
लखीमपुर। 28 खीरी लोकसभा सीट से सपा, बसपा,रालोद गठबंधन की सँयुक्त उम्मीदवार डा पूर्वी वर्मा ने गोला विधान सभा के ग्राम ममरी सिथति बाजार मैदान में एक नुक्कड़ सभा मे कहा कि किसानों,नौजवानों, मजदूरों, व्यापारियों,छात्रों,शोषित, पीड़ित,मजलूमों का सँयुक्त मोर्चा सरकार में हित सुरक्षित है।उन्होंने केंद्र की जन विरोधी किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेखने का आवाहन जनता से करते हुये अधिक से अधिक मतदान मतदान साइकिल के पक्ष में करने की अपील की।कहा कि जागरूक होकर मतदान करते समय सम्बन्धित निशान की पर्ची के मशीन से निकलते समय उस पर नजर रखे। उन्होंने चुनाव जीतने पर क्षेत्र में विजली, पानी,सड़क शिक्षा ,स्वास्थ की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का इरादा जाहिर किया। ममरी पहुँचने पर डा पूर्वी वर्मा का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इसके अलावा अहमदनगर, कुम्भी,राजगढ़,मगदापुर,छतौनिया, अशर्फी गंज,रसूलपुर,देवरिया आदि गांवों का दौरा किया।

No comments:

Post a Comment