Thursday, April 4, 2019

आधी रोटी ही खाओ, पर बच्चों को जरूर पढ़ाओ

युसुफ अंसारी (NNI Coverage)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना भीरा क्षेत्र के अंतर्गत लखीमपुर भीरा मार्ग रामदीन पुरवा चौराहे पर पिछले कई वर्षों से चल रहे पी के इंटर कालेज में आज बच्चों को रिजल्ट मिला जिसमे फस्ट,सेकेंड,थर्ड  रेंक में आने वाले बच्चों को स्कूल के प्रिंसिपल सजंय मिश्रा द्वारा बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और साथ ही बच्चों के लिए उज्जल भविष्य की कामना की।
            आपको बता दें क्लास फस्ट में क्लास टीचर अर्चना सिंह के द्वारा फस्ट सेकेंड, थर्ड  आने वाले बच्चों को मार्कसीट के साथ साथ उपहार देकर सम्मानित किया गया। जिसमे आनंद फस्ट ,रुचि सेकेंड, सौम्या का क्लास में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
            बच्चों को उपहार मिलने से उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आयी वही सभी बच्चों ने अपने टीचरों को धन्यवाद दिया। साथ ही बच्चों के अभिवाको ने बताया कि आज के समय मे शिक्षा का बहुत महत्व है जिसे हर सम्भव पी के इंटर कालेज के md द्वारा प्रयास किया जा रहा है हर प्रकार की सुविधाएं कालेज उपलब्ध है और सबसे बड़ी बात पूरा कालेज सीसीटीवी कैमरे से लैस है। जिसमे सभी टीचर व बच्चों पर हर पल निगाह रखी जाती है।
           जब इस बात की जानकारी स्कूल के md से ली गई  तब स्कूल एम् डी पंकज बाजपेई ने बताया कि मेरा मुख्य उद्देश्य बच्चो को शिक्षित करना है ये बच्चे देश का भविष्य है। में बच्चों की पढ़ाई के लिए हर सम्भव प्रयास करता हूं और आगे भी करता रहूंगा।
           साथी ही क्षेत्रवासियों से अपील की है अपने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने हेतु बच्चों के एडमिशन जल्द से जल्द करवा दे। बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करवाये अच्छे माता पिता होने का फर्ज निभाये।

No comments:

Post a Comment