Saturday, April 27, 2019

अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा में हुए नई कार्यकारिणी के हुए चुनाव नाव निर्वाचित पदाधिकारियों का शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह तहसील के मीटिंग हॉल में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांचू राम मौर्य एडवोकेट वर्तमान सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन रूपनारायण जयसवाल  ने किया। एल्डर कमेटी के सदस्य सुरेश चंद गुप्ता, नूरुल हक मकरानी, सावित राम वर्मा, रजनीकांत मिश्र आदि ने बारी बारी से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित रामकरन शर्मा , महामंत्री अमित कुमार मिश्रा  तथा उपाध्यक्ष पद पर पारसनाथ श्रीवास्तव  को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में कनिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश मौर्य, मध्य उपाध्यक्ष नन्दलाल जायसवाल, प्रभाकर पाठक, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय विनीत कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रकाशन वंश गोपाल, संयुक्त सचिव प्रशासन नफीस खां, सदस्य वरिष्ठ समिति आत्म प्रकाश श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, चिंताराम तिवारी, निर्मल कुमार श्रीवास्तव, मदन लाल, वेद प्रकाश त्रिपाठी तथा सदस्य कनिष्ठ प्रशासनिक समिति हेेेतु ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, चन्द्रिका प्रसाद, रवीन्द्र कुमार, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रकाश साहू व राहुल कश्यप ने भी निष्ठा एवं लगन से काम करने की शपथ ग्रहण की।
          कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से पूर्व अध्यक्ष चतुर्भुज सहाय, रामादल वर्मा, ईश्वरदयाल जायसवाल, अशोक मिश्रा, रमेश पाठक, राकेश वर्मा, अली हुसैन मालिक, हरीश शर्मा सहित तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्री पांचू राम ने नई कार्यकारिणी को बेहतर कार्य के लिए बधाई दी।सदस्यों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष राम करन शर्मा ने बेहतर कार्य के लिए आश्वस्त किया। तमाम अधिवक्ता बंधुओ ने अपने विचार रखे।

No comments:

Post a Comment