Sunday, April 7, 2019

घर-घर जाकर मतदान के लिए मतदाताओं को किया जायेगा प्रेरित

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
पीलीभीत, उ0प्र0। रविवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के सापेक्ष जनपद में 23 अप्रैल 2019 को होने वाले मतदान के लिए जनपद वासियों को जागरूक करने और अधिक अधिक लोगों को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करने हेतु स्वीप के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रमों के अन्तर्गत आज तहसील सदर सभागार में विधान सभा बरखेडा के बीएलओ के साथ, विधानसभा सदर पीलीभीत के बीएलओ के साथ गांधी प्रेक्षागृह में व विधानसभा पूरनपुर के बीएलओ के साथ मण्डी परिसर पूरनपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा वार कार्यक्रमों में पहुुंच कर सभी बीएलओ को अपने अपने बूथों पर अधिक से अधिक मतदान कराने की शपथ दिलाई गई साथ ही साथ सभी बीएलओ को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि आगामी 23 अप्रैल को होने वाले मतदान में शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदान करने हेतु कल से पल्स पोलियो अभियान टीम के साथ घर घर जाकर मतदाताओं को प्रेरित करेगें और सभी बूथों पर बीएलओ के साथ नामित मतदाता जागरूकता प्रहरी/मतदाता दिव्यांग मित्रों के साथ प्रचार प्रसार हेतु दी गई सामग्री व स्टिकर को घर पर जाकर चस्पा करेगें तथा स्टिकर पर परिवार में मौजूद पुरूष/महिला मतदाता, प्रथम वार मतदाता की संख्या, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या का अंकन करेगें साथ ही रजिस्टर पर स्टिकर का क्रमांक नोट करेगें। इसके पश्चात सभी बीएलओ व मतदाता जागरूकता प्रहरी/दिव्यांग मित्रों द्वारा मतदान के दिन अपने बूथों पर रजिस्टर के साथ यह देखेगे कि किस परिवार से कितने मतदाता मतदान हेतु नही आये हैं उन्हें घर जाकर मतदाता प्रहरी मतदान हेतु प्रेरित करेगें। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित करते हुये कहा कि कोई भी बीएलओ किसी पार्टी विशेष या प्रत्याशी के लिए मतदान हेतु कदापि नही कहेगा। आप सिर्फ लोगों मतदान करने हेतु प्रेरित करेगें। आयोजित जागरूकता कार्यक्रम  समस्त बीएलओ को प्रचार प्रसार हेतु सामग्री व रजिस्टर वितरित किये गये। कार्यक्रम में स्वीप के नोडल डी0सी0मनरेगा  मृणाल सिंह,  जिला कार्यक्रम अरविन्द कुमार, सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, समस्त बीएलओ कार्यक्रमों में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment