Tuesday, April 23, 2019

सावित्रीबाई फुले की भाजपा सपा से टक्कर, त्रिकोणीय मुकाबला

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। जिले की सांसद साध्वी सावित्रीबाई फुले को वर्तमान लोकसभा सुरक्षित सीट पर काफी संघर्ष करना पड़ रहा है पिछली बार 2014 के चुनाव में वाह मोदी लहर में जीत गई थी परंतु इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने से राह आसान नहीं लगती है। मालूम हो कि  लोकसभा क्षेत्र 56 बहराइच सुरक्षित सीट है इस सीट पर लगभग 18 लाख मतदाता हैं जो आगामी 6 मई को अपने सांसद का चुनाव करेंगे इस सीट पर वैसे तो अनेक प्रत्याशी मैदान में है परंतु मुख्य रूप से 3 प्रत्याशियों के बीच चुनावी संघर्ष दिखाई पड़ रहा है इनमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बलहा विधानसभा सुरक्षित से विधायक अच्छे वर लाल गोंड चुनाव मैदान में हैं जो मोदी सरकार की उपलब्धियां और हिंदुत्व की ताकत पर चुनाव लड़ रहे हैं। जिले की पूर्व लोकसभा चुनाव में भाजपा से 4 लाख 32 हजार 392 मत  पाकर सांसद चुनी गई सावित्रीबाई फुले जो भाजपा छोड़ कर कांग्रेसमें जा चुकी हैं और कांग्रेस से चुनाव मैदान में हैं इनका मुख्य मुद्दा आरक्षण बचाओ विकास एवं सर्व समाज के लिए काम करने का वादा कर रही इसके अलावा सपा बसपा गठबंधन से प्रत्याशी पूर्व विधायक शब्बीर अहमद बाल्मीकि चुनाव मैदान में जुझारू एवं विकास के लिए काम करने वाले हैं पिछले चुनाव में शब्बीर अहमद बाल्मीकि 336747 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे अब देखना यह की आगामी 6 मई को  जिले के मतदाता किसको अपना सांसद सुनेंगे।

No comments:

Post a Comment