अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनहाँ खुर्द में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से मतदाता जागरूकता रैली एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस रैली को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री लेख राम मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली जमुनहाँ खुर्द के समस्त घरों से होते हुए रामपतिपुरवा में भी मतदाताओं को जागरूक करते हुये पुनः विद्यालय में समाप्त हुयी । इस रैली में सारे काम छोड़ दो , सबसे पहले वोट दो तथा पहले मतदान, फिर जलपान जैसे विभिन्न नारों के साथ 06 मई 2019 दिन सोमवार को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान में अनिवार्य प्रतिभागिता हेतु जागरूक करते हुये। रैली का आयोजन किया गया। रैली के साथ साथ मतदाता जागरूकता एवं शपथ हेतु एक हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय परिसर में एवं रैली के दौरान 100 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग किया ।इस रैली एवं हस्ताक्षर अभियान का संचालन एवं नेतृत्व अशोक त्रिपाठी ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान शिक्षक राम मनोहर राव, उमेश त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी, अमिताभ पाण्डेय, अंकिता मिश्रा, माधुरी देवी के साथ साथ कई ग्रामवासियों नें भी रैली एवं हस्ताक्षर अभियान में सक्रिय योगदान दिया।

No comments:
Post a Comment