Monday, April 29, 2019

पुलिस ने खोई हुई बच्ची को ढूंढकर किया सरहनीय कार्य

अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। आज सुबह करीब 10.20 बजे डायल 100 को नेकराम पुत्र माखनलाल निवासी कुर्सी रोड रीमा सीमा थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी ने सूचना दिया कि मेरी लड़की माही उम्र 5 वर्ष आज सुबह मेरी बड़ी लड़की मोनिका व मेरे बहनोई की लड़की काजल के साथ विशेश्वरगंज बाजार में पकौड़ी लेने गई थी मोनिका और काजल तो घर वापस आ गयी किंतु माही अभी तक घर नहीं लौटी है, हम लोगों ने काफी तलाश किया परंतु माही नहीं मिली​ इस सूचना पर डायल 100 के कंट्रोल रूम से पीआरवी 1550 वह मुझ SHO को अवगत कराया गया संयुक्त प्रयास से माही को डेढ़ घंटे के अंदर विशेश्वरगंज कस्बे से ढूंढ कर उसके पिता नेकराम व परिजनों को सुपुर्द किया गया पुलिस के इस कार्य की लड़की के परिजनों व स्थानीय जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

No comments:

Post a Comment