डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। राहतजनता इनटर कालेज नानपारा में प्रधानाचार्य डॉ दीनबंधु शुक्ल के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। आगामी 6 मई को मतदान करने के लिए विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 15 सौ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को पोस्टकार्ड पर मतदान के लिए निवेदन करने संबंधी पत्र प्रेषित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक तथा अन्य कर्मचारीयो ने उप्रत्येक छात्र छात्राओं के पते पर लिखित पोस्टकार्ड प्रेषित किया ।प्रधानाचार्य डॉ दीनबंधु शुक्ल में बताया कि लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए मतदान अनिवार्य है तथा इसमें शत प्रतिशत भागीदारी आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि लोकतंत्र के अपने सबसे महत्वपूर्ण अधिकार मतदान के अधिकार का अवश्य प्रयोग करें। जनपद में आगामी 6 मई को मतदान होना है इसमें प्रत्येक नागरिक को अवश्य भागीदारी करनी चाहिए और अपने मतदान का जरूर प्रयोग करना चाहिए। पोस्टकार्ड अभियान अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करेगा।

No comments:
Post a Comment