कैलाशनाथ रांना (NNI Coverage)
फखरपुर(बहराइच) थाना फखरपुर अंतर्गत ग्राम सभा कोठवल कला के यज्ञशाला पर माननीय कैसरगंज सांसद बृज भूषण सिंह जी सभा की।कार्यक्रम का संचालन पेशकार यादव जी ने किया। तय समय से करीब आधा घंटा लेट से पहुंचे माननीय सांसद बृज भूषण शरण सिंह जी का लोगों ने जोर दार माल्यार्पण के द्वारा स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रभारी चंद्र प्रकाश सिंह रहे।
मोदी सरकार व योगी सरकार की जनपयोगी योजनाओं के बारे मे विस्तार से लोगों को जानकारी दी। देश की सुरक्षा के विषय मे मोदी जी ऐतिहासिक निर्णय लेने के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। ग्राम सभा स्तर पर फैले भ्रष्टाचार को अगली सरकार बनने पर जड़ से खत्म करने का ऐलान भी किया। गांव के प्रधान जीत सिंह के द्वारा आवास के बारे में जानकारी लेते हुये सांसद जी ने बताया कि आवास हर घर में हर गरीब को मिलेगा जो समस्याएं हैं वो चुनाव के बाद निस्तारण कराया जाएगा लोगों का निस्तारण जल्द करने का आश्वासन दिया। बिजली, सड़क, आवास, सौचालय, गैस, के विषय में लोगों से सीधा सम्बाद भी किया।लोगों ने जोरदार तालियों से उक्त योजनाओं को सराहा।
इस मौके पर माननीय विधायक पलटू राम जी लल्लू राम शुक्ला, सीता राम पांडे, हेम सिंह, पूर्व प्रमुख मुन्ना सिंह श्याम जी त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ,सत्य प्रकाश सिंह , राहुल सिंह,पिंटू सिंह,अरुण सिंह,सरवन गौड़,अमरेश पांडे,आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment