Wednesday, April 3, 2019

सपा से हेमराज वर्मा ने कराया नामांकन, समर्थको का उमड़ा जनसैलाब

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage) 

पीलीभीत, यूपी। पीलीभीत में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 26 पीलीभीत में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। आज नामांकन में प्रक्रिया में जनपद के दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन प्रस्तुत किये गये। प्रथम नामांकन सपा बसपा, राष्ट्रीय लोकदल गठबन्धन के प्रत्याशी हेमराज वर्मा द्वारा तथा द्वितीय नामांकन नैतिक पार्टी के प्रत्याशी  संजय भारती द्वारा प्रस्तुत किया गया। दोनों प्रत्याशियों द्वारा रिटर्निंग आफीसर/जिला निर्वाचन अधिकारी  वैभव श्रीवास्तव के समक्ष नामांकन किया गया। सपा बसपा, राष्ट्रीय लोकदल गठबन्धन के प्रत्याशी  हेमराज वर्मा द्वारा आज अपने नामांकन पत्र के शपथ पत्र में अपनी नकदी स्वय की रू0-55000/- तथा पत्नी व आश्रित की नकदी रू0 25000/- के साथ साथ स्वयं की रू0 05 लाख की एलआईसी व आश्रितों की रू0 06 लाख की एलआईसी है। तथा उनके पास रू0-50 ग्राम सोना व पत्नी के पास 100ग्राम सोने के जेवरात एवं 750ग्राम की चांदी की सम्पत्ति है तथा स्थायी सम्पत्ति में साढे तीन एकड़ कृषि भूमि के साथ साथ आवासीय भूमि में 800 वर्ग फुट व 400 वर्ग फुट की भूमि के मालिक हैं। द्वितीय प्रत्याशी नैतिक पार्टी से संजय कुमार भारती द्वारा नामांकन फार्म के साथ नकदी रू0 20000/-स्वयं की व पत्नी की रू0 1000/- तथा बैंक खाते में रू0 50000/- की धनराशि व बचत योजनाओं के अन्तर्गत रू0 80000/- स्वयं के व पत्नी के रू0 20000/-के साथ उनके पास 1.78 एकड़ कृषि भूमि के मालिक हैं, पत्नी के पास 5ग्राम सोने के जेवरात भी शामिल हैं। 

  •            नामांकन प्रक्रिया के दौरान 03 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म प्राप्त किये। नामकंन फार्म प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों में शिवसेना के प्रत्याशी  अनीता त्रिपाठी, मुनेन्द्र कुमार निवासी न्यूरिया निर्दलीय तथा रामसिंह के द्वारा नामांकन फार्म प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment