Tuesday, April 23, 2019

विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण बचाओ की जगाई अलख

अनूप मिश्रा(NNI Coverage)
विशेस्वरगंज/पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण बचाओ अभियान टीम द्वारा मेधा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट बस स्टॉप विशेश्वरगंज पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बोलते हुए टीम के अगुआ रामकुमार युगांतर ने कहा की विश्व पृथ्वी दिवस पर हम लोगों को पर्यावरण के प्रति गंभीरता से सोचने की जरूरत है और इस पर चार कदम आगे बढ़ने की जरूरत है आज की तारीख में पृथ्वी माता को सख्त  खतरा  पैदा है इसलिए पृथ्वी पर रहने वाले सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वह लोग पृथ्वी माता को बचाने के लिए कुछ ना कुछ करें हम लोग पर्यावरण के प्रति बेहद गंभीर लोग 23 मार्च 2015 से अनवरत हम लोग नायाब और अनोखे कार्यक्रम करके पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया पृथ्वी दिवस के अवसर पर यहां हम लोगों को संकल्प दिलाना चाहते हैं कि वह अपने अपने स्तर से पेड़ लगाओ तथा अपने गली मोहल्ले के साफ सफाई के लिए हफ्ते में एक दिन सार्वजनिक रूप से अपने गली मोहल्ले की साफ सफाई करें तथा अपनी खेती देसी गाय के गोबर व मूत्र से खाद बनाकर करें इससे गाय का भी संरक्षण होगा और आप का उत्पादन बढ़ जाएगा तथा इस खाद से पैदा उत्पाद औषधीय और लज्जतदार  होंगे बीमार मिट्टी स्वस्थ हो जाएगी और आप भी स्वस्थ हो जाएंगे हवा पानी सुद्घ हो जाएगा वाटर रिचाजिंग होगी तथा किसान आत्मनिर्भर हो जाए गा अरबों रुपए का जहर तथा खरबों रुपए का दवा का व्यापार बंद हो जाएगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार युगांतर सुरेंद्र गिरी फूलचंद गिरी प्रशांत त्रिपाठी शुभम तिवारी चंद्रिका प्रजापत अवधेश पाठक रमेश गोपाल आदि रहे।

No comments:

Post a Comment