Monday, April 8, 2019

प्रेक्षक ने क्रिटिकल बूथों का लिया जायजा

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage) 
पीलीभीत उ०प्र०। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के सापेक्ष 26-पीलीभीत संसदीय क्षेत्र हेतु  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित  सामान्य प्रेक्षक जे.वी.एन.सुब्रमण्यम (आईएएस) द्वारा सोमवार को विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर के क्रिटिकल एवं बल्लनेरेवुल बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  द्वारा बूथों पर  निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवंज न सुविधाओं का मौके पर जाकर जायजा लिया, इसके पश्चात उप जिलाधिकारी पूरनपुर से रूटचार्ट, सुरक्षा व्यवस्था, फोर्स के रूकने की व्यवस्था पर जैसे विन्दुओं पर की गई तैयारियों के बारे में समीक्षा की और साथ ही साथ स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान व उड़न दस्ता टीमों द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

             प्रेक्षक द्वारा उप जिलाधिकारी पूरनपुर चंद्रभानु सिंह व सभी टीमों को निर्देशित करते हुये कहा कि स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जाये और सभी दिव्यांग मतदाताओं का शत-प्रतिशत मतदान कराने के निर्देश दिये तथा मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पूरनपुर चंद्रभानु सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment