कैलाशनाथ रांना (NNI Coverage)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, कार सवार घायल, लोगों ने घायल अवस्था मे कार से निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।बता दें कि बीती सुबह ब्लॉक कैसरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पट्टी में तैनात सहायक अध्यापक मोहम्मद आसिफ बहराइच अपने घर से कार द्वारा बी.आर.सी.कार्यालय कुण्डासर आ रहे थे। रास्ते में पारले चीनी मिल के पास परसेंडी के खिलाफतपुर में रोड पार कर रही बच्ची को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में लोगों ने कार से उन्हें निकाल कर बेदौरा चौराहे पर प्राथमिक उपचार के लिए ले गए, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


No comments:
Post a Comment