Tuesday, April 2, 2019

श्रद्धालुओं का जथ्था पूर्णागिरि दरबार पदयात्रा करते हुए रवाना

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage) 
कलीनगर (पीलीभीत)। तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम ककरौआ से सोमवार सुबह 9:00 बजे श्रद्धालुओं का जथ्था पूर्णागिरि दरबार के लिए रवाना हो गया संदीप खंडेलवाल समाज सेवी ने गांव पहुंच कर श्रद्धालुओं को झंडी दिखाकर रवाना किया श्रद्धालुओं ने पहले पूरे गांव का भ्रमण किया गांव व क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर श्रद्धालुओं को बैंड बाजे के साथ भक्ति गीतों की तर्ज पर झूमते हुए विदाई दी, सभी श्रद्धालु गांव से पूर्णागिरि तक पदयात्रा करेंगे। इस दौरान जमुना प्रसाद वर्मा ,देवीराम, दिनेश कुमार प्रधान, रामपालकौशल जयकरन, अरविन्द कुमार, मेघनाथ सरोज, सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

No comments:

Post a Comment