अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच। शुक्रवार को विशेश्वरगंज क्षेत्र के रमनगरा ग्राम पंचायत में संचालित परिषदीय विद्यालयो ने गाजे बाजे के साथ स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल कर अभिभावकों को अपने पाल्यो को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया।
ज्ञात हो कि नवीन शिक्षा सत्र 2019-20 का प्रारंभ बीती एक अप्रैल से हो चुका है।बिभाग द्वारा 6से 11वय वर्ग के शत प्रतिशत बच्चो को स्कूल में दाखिला दिलाने की कवायद जारी है।इसके लिए बीती 20 फरवरी से31 मार्च तक "शारदा हर दिन स्कूल जाए"अभियान के अंतर गत आउट ऑफ स्कूल बच्चो का चिन्हांकन भी कराया गया है। स्कूलो में दाखिले की प्रक्रिया भी जारी है।
इसी क्रम में स्कूलो द्वारा स्कूल चलो अभियान की रैलियां भी आयोजित की जा रही है।शुक्रवार को ग्राम पंचायत रमनगरा में संविलयन बिद्यालय रमनगरा और प्राथमिक विद्यालय गंगाजोत द्वारा रैली का आयोजन किया गया।संविलयन विद्यालय रमनगरा से निकली रैली को संकुल प्रभारी भागीरथ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। "बच्चे मांगे प्यार दो-पढ़ने का अधिकार दो"बकरी नही चरायेंगे --स्कूल पढ़ने जाएंगे। सुन लो चच्ची सुन लो चच्चा -स्कूल आये हर एक बच्चा" जैसे नारे लगाते हुए बच्चे बेसिया गांव की गलियों से घूमते हुए रमनगरा गांव पहुंचे जहां प्राथमिक विद्यालय गंगाजोत के साथ बच्चो और शिक्षको ने घर घर जाकर बच्चो को स्कूल भेजने की अपील की।रैली का समापन वापस संविलयन विद्यालय रमनगरा में हुई।रैली में संविलयन बिद्यालय रमनगरा के प्रधानाध्यापक ए बी शुक्ल, गंगाजोत के प्रभारी पंकज तिवारी ,शिक्षक सतीश पाण्डेय, राजू पीयूष मिश्रा,नीलेश गौढ़,सुशांत मंडल ,सरवन विश्वकर्मा, बब्बू शर्मा, आशुतोष सिंह,ममता पांडेय विनीता कुमारी व रेनू मिश्रा शामिल रही।



No comments:
Post a Comment