Tuesday, April 2, 2019

पूर्व चेयरमैन लड़ सकते हैं सपा के टिकट पर चुनाव

यूसुफ अंसारी (NNI Coverage)
निघासन(लखीमपुर) उ0प्र0। नगर पंचायत सिंगाही के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम जोकि दस वर्ष तक चेयरमैन के पद पर रहे मोहम्मद कय्यूम क्षेत्र के विकास और जनता जनता के बीच के लिये जाने जाते हैं।उन्होंने ने नगर में बहुत से विकास कार्य कराये और काफी समय से समाजवादी पार्टी से उनका जुड़ाव है। निघासन विधानसभा के विधायक रामकुमार वर्मा के निधन होने पर निघासन विधानसभा की सीट रिक्त हो गई। जहां लोकसभा 2019 के साथ ही उप चुनाव होने हैं। जिसमें सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सिंगाही के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं जल्द ही उन के टिकट की घोषणा हो सकती है। बताते चले पूर्व चेयरमैन की निघासन में हर वर्ग में मजबूत पकड़ मानी जाती हैं। काफी मिलनसार और समाजवादी विचारधारा से प्रेरित व्यक्तित्व रखते है ऐसे में समाजवादी पार्टी के सूत्र बताते है कि प्रदेश नेतृत्व  पूर्व चेयरमैन को अपना प्रत्याशी बना सकता है। यह भी बता दे की पूर्व चेयरमैन की भाभी श्रीमती अफरोज जहां भी सिंगाही से चेयरमैन रह चुकी है जिस कारण उनकी क्षेत्र में मजबूती पकड़ मानी जाती है देखना होगा की समाजवादी पार्टी कय्यूम पर विश्वास जताती है, या नही।

No comments:

Post a Comment