Monday, April 8, 2019

बराही रेंज में महिला का मिला शव, मचा हड़कंप

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage) पीलीभीत उ०प्र०।
पीलीभीत माधोटांडा के थाना क्षेत्र के बराही जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई वन विभाग की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रविवार की शाम माधोटांडा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट 69 में जंगल क्षेत्र के कोर एरिया के 200 मीटर जंगल के अंदर एक अज्ञात महिला का सड़ा गला शव पेड़ पर लटका हुआ मिला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई वन विभाग की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह सोलंकी, हलका इंचार्ज धनश्याम बहादुर मौके पर पहुंचे संदिग्ध अवस्था में शव पेड़ पर लटके होने के कारण विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुलवाया गया जिसने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट कलेक्ट किए सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

"बाचरों ने देखा सबसे पहले महिला का शव"
पीटीआर के बराही वन क्षेत्र की वीट 69 मे रविवार की शाम को गुड्डू सिंह एवं संजय गस्त कर रहे थे तभी जंगल क्षेत्र से दुर्गंध आने पर दुर्गंध की दिशा में जाने पर एक महिला का सड़ा गला शव पेड़ पर लटका हुआ देखा तो उनके हाथ पांव फूल गए उन्होंने अपने आला अधिकारियों की इसकी सूचना दी जिस पर वन विभाग पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर पुलिस पहुंची।

"पीटीआर में गस्त की खुली पोल"
जहां पीलीभीत टाइगर रिजर्व जंगल क्षेत्र में गस्त के मुस्तैद होने की बात अक्सर कहता है ऐसे में लगभग 2 सप्ताह पुराने सड़े गले महिला के शव मिलने से गस्त की पोल खुलती नजर आ रही है। बराही वन क्षेत्राधिकारी वजीर हसन के मुताबिक रविवार की शाम वाचर गुड्डू सिंह एवं संजय सिंह ने गश्त के दौरान अज्ञात महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ देखा जिसके पैर जमीन पर लगे हुए थे इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिस पर मौके पर पुलिस पहुंची।

"पीएम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा हत्या या आत्महत्या"
माधोटांडा थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह सोलंकी ने बतलाया बराही के जंगल में एक अज्ञात महिला का लगभग 2 सप्ताह पुराना सड़ा गला शव मिला जिस को कब्जे में लेकर पीएम रिपोर्ट के लिए भेजा गया पीएम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा महिला की हत्या हुई या आत्महत्या।

No comments:

Post a Comment