Wednesday, April 17, 2019

प्रदेश में गठबंधन कामयाब होगा: आबिद रजा

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच - समाजवादी पार्टी के चुनाव जन जागरण अभियान  प्रभारी प्रदेश के पूर्व मंत्री आबिद रजा खान ने कहा है कि पहले हमारे पूर्वज गोरों  से लड़े थे अब हम लोग चोरों से लड़ रहे हैं वर्तमान परिस्थितियों में जनता परेशान हैं दलित, गरीब, मजदूर, अल्पसंख्यक सभी लोग भाजपा सरकार से त्रस्त हैं उन्होंने कहा कि सपा बसपा गठबंध होने से चाय चाय करके सत्ता में आने वाले लोग हाय हाय कर रहे हैं ऐसे लोगों को  मतदाता आगामी 23 मई को बाय बाय कर देंगे पूर्व मंत्री नानपारा राजा कोठी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिया कि किसी भी कीमत पर एकजुटता का परिचय दें और शब्बीर अहमद बाल्मीकि को  बहराइच लोकसभा क्षेत्र से जिता कर भेजें उन्होंने याद दिलाया कि प्रदेश में उपचुनाव के दौरान किया गया गठबंधन अच्छा रहा इसमें फूलपुर कैराना नूरपुर एवं गोरखपुर से गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत हुई आगे भी गठबंधन कामयाब होगा उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की कुर्सी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है ऐसे में उत्तर प्रदेश का मतदाता बहुत महत्वपूर्ण है इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष अतहर हुसैन ,पूर्व अध्यक्ष निषाद खान गुड्डू ,लोहिया वाहिनी के फखरुद्दीन, नानपारा विधानसभा महासचिव डॉ तनवीर आलम, अयोध्या प्रसाद सोनी ,नईम राइनी , मुन्ना राइनो, अयोध्या प्रसाद सोनी , पूर्व नसीमउन निसा, मास्टर मंजूर, परवेज, जीशान हाशमी, शहबाज, राशिद खान, बब्बे प्रधान, मुबीन खान सलीम बाबा नौशाद खान आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment