Wednesday, April 17, 2019

आम के पेड़ मे लटकती मिली बुजुर्ग की लाश

अनुराग सोनी (NNI Coverage)
बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। थाना क्षेत्र खैरीघाट के ग्राम पंचायत कोटवा के बाग मे आम के पेड़ से एक बुजुर्ग की लाश लटक रही थी। गाव वालो ने जब देखा तो इसकी सूचना थाना खैरीघाट को दी। घटना स्थल पर थाना प्रभारी ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है फिलहाल उन्होने ये बताया की मृत्यु का कारण अभी तक नही पता चल पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। बुजुर्ग की पहचान अभी तक नही हो पायी है।

No comments:

Post a Comment