Friday, April 12, 2019

गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक, ग्रामीणों की भीड़

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। मुर्तिहा रेंज के निद्धीपुरवा गांव में गन्ने के खेत में तेंदुए‌ के दो शावक‌ मिलने की सूचना पर उमड़ी ग्रामीणो की भीड़ देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में उमड़े ग्रामीण। वन विभाग ने जंगली‌ कैट को पकड़ सुरक्षित जंगल में छोड़ा। कर्तनिया वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा वन्य‌क्षेत्र अंर्तगत निद्धीपुरवा गांव में तारानगर चौकी के समीप गन्ने के खेत मे जंगली कैट ‌के बच्चो को‌ तेंदुआ समझ ग्रामीणो ‌मे हड़कम्प मच गयी। वनटीम‌ के मौके पर पहुंचने व शावको की जंगली कैट के रुप‌ में समझे जाने पर विशेश्वरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएमओ के निरीक्षण में  कमिया पाकर सीएम हुए आग बबूला  चीफ फार्मेसिस्ट को गालियों से नवाजा। फार्मेसिस्ट ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
बीते मंगलवार की सुबह कोतवाली मुर्तिहा के निद्धीपुरवा गांव निवासी संजय सिंह के खेत   में मजदूर गन्ना छीलने गये हुये थे इसी बीच लोगो की नज़र दो छोटे शावको पर पड़ी जिसे देख मजदूरो ने तेंदुए के शावक समझ शोर मचाना शुरु कर दिया देखते ही देखते थोड़ी देर में तेंदुए के बच्चो को देखने के लिये भारी ‌तादाद में ग्रामीणो की भीड़ इकट्ठा हो गयी।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी सूचना मिलने पर रेंजर मुर्तिहा एके त्यागी व रेंजर धर्मापुर अभय सिंह ने मौके पर पहुंच शावको की पहचान की।

No comments:

Post a Comment