Monday, April 1, 2019

दो पालतू पशुओ की मौत पशुपालक ने लगाया पड़ोसी पर जहर देने का आरोप

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage) 
कलीनगर (पीलीभीत)। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी चेतराम पुत्र रामलाल चार महा पहले एक भैंस 40000 रुपय मे खरीद कर लाया था, एक माह बाद उसने एक पड्डा को जन्म दिया बृहस्पतिवार शाम करीब 7:00 बजे भैंस एवं उसके तीन महा के पड्डे की हालत बिगड़ गई पशुपालक ने आनन फानन में पशु चिकित्सक को बुलाया लगातार इलाज करने के बाद शुक्रवार शाम 10:00 बजे दोनों ने दम तोड़ दिया जिससे गरीब परिवार को काफी छति पहुंची है भैंस पड्डा सहित दो पशुओं की मौत होने से पशु पालक का गरीब परिवार सहम सा गया है पशुपालक ने अपने पड़ोसी पर जहर देकर दोनों को मारने का आरोप लगाया है पशुपालक चेतराम ने पड़ोस के लक्ष्मी देवी 35 वर्षीय रामौतार 38 वर्षीय रामकुमार रामबती सहित चार लोगों के खिलाफ जहर देकर पशुओ को मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है पशु चिकित्सक डॉ० नूरूल हुदा चिकित्सक अधिकारी माधोटांडा ने बताया कि दो पशुओ की मौत का मामला सामने आया है दोनों का पोस्टमार्टम किया गया है लखनऊ से रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई है, लेकिन लक्षणों के आधार पर लग रहा है कि दिनों पशुओ की मौत जहर खाने से हुई सी प्रतीत होती है।

No comments:

Post a Comment