अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनहाँ खुर्द में आज छात्र सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि संकुल प्रभारी डोलकुआँ श्री भागीरथ तिवारी जी एवं विशिष्ट अतिथि प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय डोलकुआँ श्री राजन सिंह जी रहे ।इस समारोह में कक्षा 5 एवं कक्षा 8 के समस्त बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक स्तर में अनुराग मिश्र एवं पूर्व माध्यमिक स्तर पर रोली देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों को उनके स्वर्णिम भविष्य के लिये आशीर्वचन प्रदान किया गया । इस समारोह में प्रधानाध्यापक राम मनोहर राव , सूर्य बहादुर, उमेश तिवारी,माधुरी देवी,अशोक त्रिपाठी ,अमिताभ पाण्डेय, अंकिता मिश्रा के साथ साथ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे समारोह के अन्त में बच्चों को टाफी एवं मिष्ठान प्रदान किया गया एवं अल्पाहार ग्रहण करा कर बच्चों को विद्यालय से विदाई दी गई । पूरे समारोह में बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं भावुक रहे ।

बहुत अच्छा कार्य त्रिपाठी जी।।। We are proud of you
ReplyDelete