Monday, April 8, 2019

आपके बीच की हूं मुझे सपोर्ट करें : सावित्री बाई फुले

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। रविवार को पूर्व विधायक वारिस अली के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुलशन कहां की अध्यक्षता में किया गया इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया इस मौके पर बोलते हुए सांसद साध्वी सावित्री बाई फुले ने कहा कि मैं आपके बीच की हूं मुझे आप सपोर्ट करें मैंने हमेशा जमीनी अस्तर पर आपके बीच रहकर राजनीति की है कांग्रेस की उपलब्धियां बताते हुए सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव जनहित के कार्य किए कांग्रेस ने गरीब परिवारों के लिए ₹72000 सालाना देने को कहा है इसके अलावा भी अनेक सुविधाएं कांग्रे सरकार देगी ऐसे में आप सभी कांग्रेस को सपोर्ट करें और राहुल गांधी की हाथों को मजबूत कर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का सहयोग करें उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने  गरीबों  मजलूमओ का साथ नहीं दिया है गरीबों का शोषण हुआ दलित मुसलमानों का शोषण हुआ है सरकार विकास के नाम पर आई थी लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से काम नहीं किया सांसद ने मोदी को जाल साज बताया इस मौके पर कांग्रेस के नेता हकीकत अली फैयाज अली नानपारा चेयरमैन अब्दुल मोहित राजू अक्षयपर लाल कनौजिया रईस खान एजाज अहमद भोला कुरेशी खैर उल निशा मोहम्मद हारून सुहेल अहमद जग्गा मौजूदा रहे।

No comments:

Post a Comment