कैलाशनाथ रांना (NNI Coverage)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। लोकतंत्र की मजबूती को करें मतदान एक ऐसा मतदाता वर्ग जो हर पार्टी और प्रत्याशी के लिए खासा मायने रखता है और इस वर्ग के लिए मायने रखते हैं अपने मुद्दे जी हां हर सीट पर अपनी बहुलता के चलते परिणाम को प्रभावित करने की मुद्दा रखने वाले इस वर्ग के मुद्दे जुदा हैं। आइए देखते हैं कैसरगंज लोकसभा सीटों के 18 से 35 वर्ष के वोटरों की क्या राय है!
NNI Coverage से कैलाश नाथ राना सबसे पहले पूछते हैं अपने युवा वर्ग के साथियों से कि उनकी क्या राय हैं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर?
*विनोद सिंह:-* ने कहा देश की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, विकास और युवाओं को रोजगार को भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए मतदान के दौरान इन्हीं मुद्दों को ध्यान में रखकर पार्टी का चुनाव करेंगे देश के हित से कोई समझौता नहीं करेंगे।
*खुर्शीद अहमद:-* ने कहां मेरा वोट देश व क्षेत्र के विकास के मुद्दे को थामने वाले के साथ है जाति धर्म से ऊपर राष्ट्रवाद की भावना से जो काम करेगा उसे ही मैं अपना वोट और समर्थन दूंगा।
*अनूप सिंह:-* ने कहा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निष्पक्ष सरकार चुनना है इसके लिए मैंने भी पूरी तैयारी की है मैंने तो निर्णय कर लिया है कि किसी बहकावे में नहीं आना है मेरा वोट विकास के मुद्दे पर ही जाएगा।




*मोनू चौधरी:-* ने कहा रोजगार के अवसर मिलने चाहिए युवाओं के लिए यह सबसे बड़ा मुद्दा है,साथ ही भ्रष्टाचार और बेरोजगारी दूर किए जाने के मुद्दे पर वोट देंगे सरकार ने युवाओं के कौशल विकास पर ध्यान देना चाहिए ताकि वह सक्षम हो सके।
*दीपू मिश्रा :-* तराई में युवा वर्ग संख्या में उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद बेरोजगारी के दंश झेलने के लिए मजबूर हैं। बेरोजगार को मौके नहीं मिल रहे हैं,चुनाव के समय युवाओं से नेता कई वादे करते हैं मगर पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जाते हैं, युवाओं के हित करने वाले को ही में लोकसभा चुनाव में मतदान करूंगा।
*शरद कुमार पोरवाल:-* ने कहा हर चुनाव में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहता है। महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा अधिक नहीं हो पाता है, ऐसे में घरेलू महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। प्रशासन भी महिलाओं की सुविधाओं के लिए बूथों पर व्यवस्थाएं कर रहा है। ऐसे में महिलाएं मतदान दिवस पर चूल्हा चौका छोड़कर पहले वोट डालने का संकल्प लें देश के विकास के लिए मतदान अवश्य करें।
"यह है हमारी कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के जरवल कस्बा के युवाओ की दिल की राय" : एक एक वोट से मजबूत होता है लोकतंत्र ,भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है यहां जनता का मुखिया जनता स्वयं करती हैं। जाति रंग धर्म और लिंग के भेद को मिटाते हुए वोट देने का अधिकार हम सभी को हैं इस अधिकार का इस्तेमाल गंभीरता से करना चाहिए जिसको भी इस बार मतदान का अधिकार मिला है उनसे मैं कहना चाहता हूं कि एक एक मत से लोकतंत्र को मजबूती मिलती है नवराष्ट्र निर्माण में निष्पक्ष होकर राष्ट्र के मुद्दे पर अपने मताधिकार का प्रयोग करें मतदान के दिन सभी काम छोड़ कर सबसे पहले वोट करें।




No comments:
Post a Comment