Thursday, April 11, 2019

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस को दी हरी झण्डी

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)

पीलीभीत उ०प्र०। पीलीभीत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु स्वीप योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी  वैभव श्रीवास्तव ने मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस को ड्रमण्ड राजकीय इण्टर काॅलेज पीलीभीत से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 
               भारत निर्वाचन आयोग की ओर चलाऐं जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जनपद में मतदाता जागरूकता का आगमन बरेली से हुआ। मतदाता एक्सप्रेस ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कालेज से रवाना होकर न्यूरिया होते मझोला तक जायेगी और लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करेगी। मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस के साथ एन0एस0एस0 एवं स्काउट गाइड के बच्चे भी साथ में जाकर मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करेगें। मतदाता एक्सप्रेस रात्रि विश्राम के पश्चात कल दिनांक 12.04.2019 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों नगरों व क्षेत्रों में जाकर विशेषकर युवा/महिला/दिव्यांग मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करेगी। भ्रमण के दौरान मतदाता जागरूकता सम्बन्धी गीत, संगीत, नुक्कड नाटक आदि का आयोजन भी जगह जगह पर किया जायेगा।  
               आयोजित कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी राजीव बनकटा, डीसी मनरेगा  मृणाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment