अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक विशाल रैली का आयोजन प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदाही के बच्चों एवं हरदाही ग्राम सभा के युवा बुजुर्गों एवं शिक्षकों के द्वारा किया गया जिसमें जिसको हरी झंडी दिखाकर वरिष्ठ एबीआरसी श्री अशोक कुमार मिश्रा जी पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अखिलेश मिश्रा जी कोषाध्यक्ष श्री प्रभात कुमार सिंह अवकाश प्राप्त शिक्षक केके तिवारी जी के द्वारा रवाना किया गया मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली के बाद मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम सभा एकादश तथा विद्यालय एकादश के बीच मैच खेला गया जिसका उद्घाटन डोलकुआँ न्याय पंचायत के न्याय पंचायत प्रभारी श्री भागीरथ तिवारी एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री श्री जगरूप सिंह ने फीता काटकर किया इस मैच में विद्यालय एकादश ने ग्राम सभा एकादश को 7 विकेट से पराजित किया विद्यालय एकादश की तरफ से अखिलेश मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी की तथा प्रभात कुमार सिंह ने धारदार गेंदबाजी की इस रैली एवं प्रतियोगिता के दरमियान ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि महावीर प्रसाद,रमनगरा प्रधान प्रतिनिधि सतीश पांडे,पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ननकाना देवी, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार भारती,सहायक अध्यापक प्रशांत सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, राणा आरपी सिंह, राहुल मिश्रा, शशि तिवारी, प्रीति यादव, सूर्य लाल सोनी एवं ग्राम सभा के सभी युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन राणा आर पी सिंह ने किया।


No comments:
Post a Comment