Saturday, April 20, 2019

राजनीति की दुनिया मे जनता को भा रहा शशांक वर्मा का पहला कदम

युसुफ अंसारी (NNI Coverage)
निघासन खीरी, उ0प्र0। राजनीति की दुनियां में जब कोई नेता अपना पहला कदम रखता है तो शायद उसके मन में कई तरह के प्रश्न उठते होंगे और वो अपने प्रश्नों का उत्तर भी अपने आप ही ढूढता होगा क्योंकि राजनीति में आने वाले हर व्यक्ति के रास्ते और उसकी मंजिल अलग-अलग होती है कोई तो जनता के दुख दर्द को अपना बनाने निकलता है, तो कोई अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने निकलता है और कई नेता तो अपनी ही जेब गर्म करने निकलते है। मगर आज हम आपको एक ऐसे युवा नेता से रूबरू कराते है जिनका राजनीति के दुनिया में पहला कदम है और वो कदम आज इतना आगे निकल गया है कि क्षेत्र में कोई भी इस युवा नेता की तारीफ किये बिना नही रह पाता जी हाँ हम बात कर रहे है निघासन क्षेत्र से विधायक रहे स्व० पटेल राम कुमार वर्मा के बेटे शशांक वर्मा की जो निघासन विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी है। शशांक वर्मा बिल्कुल अपने पिता के कदमों पर चल कर जनता के दुख दर्द को अपना बनाते है और सभी से इतने विनम्र भाव से मिलते है कि कोई भी यह कहने से नही चुकता है कि बिल्कुल अपने पापा पे गया है। अगर हम बात करें स्व० रामकुमार वर्मा की तो शायद यह कहना एक दम सही होगा कि स्व० पटेल रामकुमार वर्मा जनपद लखीमपुर खीरी ही नही बल्कि सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश में किसी परिचय के मोहताज नही थे। बीते विधानसभा चुनाव में पटेल रामकुमार वर्मा भारी मतों से विजयी हुए थे मगर बीमारी के चलते वो अपनी विधानसभा निघासन क्षेत्रवाशियों को हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए। अपने पिता के बाद निघासन विधानसभा से भाजपा की जिम्मेदारी शशांक वर्मा ने ली जो उसका अक्षरसः पालन करते हुए दिख रहे है।

No comments:

Post a Comment