युसूफ अंसारी (NNI Coverage)
लखीमपुर खीरी। बसहीं और खजुरिया जिले से सटी भारत-नेपाल की खुली 185 किलोमीटर सीमा से संगठित तौर पर तस्करी का धंधा परवान पर है। रात होते ही धंधा तेज हो जाता है। तस्करों को नेपाल-भारत सीमा में प्रवेश की अनुमति मिल जाती है। लेकिन आज तक इसे रोकने की मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो पायी है। हालांकि समय-समय पर पुलिस, एसएसबी की ओर से तस्करी के सामान पकड़े जाते हैं। बसहीं के गांव से लेकर जिले के दर्जनों जगहों से भारतीय सामान नेपाल और नेपाली सामान भारत लाये ले जाये जाते हैं। इस अवैध धंधे में पुलिस, एसएसबी और पदाधिकारियों और बड़े-बड़े तस्कर के माध्यम से इसे अमलीजामा पहनाते हैं। सूत्रों के मुताबिक भारतीय सामानों में सामान तो नेपाल से सबसे अधिक मटर और निर्मित आदि की तस्करी हो रही है।


No comments:
Post a Comment