Wednesday, April 24, 2019

आग से उजड गया आशियाना, दो पशु मरे, एक गाय झुलसी

कैलाशनाथ रांना (NNI Coverage)
आगरा बाह, जैतपुर कलां थाने के क़स्बा मऊ गाँव में मेहनत मजदूरी करने वाले एक परिवार ने झोंपडी को अपना आशियाना बनाया था। बच्चों को स्कूल भेजकर गेहूँ कटाई की मजदूरी करने के लिए गये परिवार की झोंपडी आग से जलकर नष्ट हो गई। उसमें बँधी एक गाय और एक बछिया जल कर मर गई। एक गाय झुलस गई। आग बुझाने के चक्कर में पडौसी युवक भी झुलस गया। खुले आसमान के नीचे  परिवार रहने को मजबूर हो गया है। जैतपुर के मऊ गाँव के वीरभान पुत्र गिरन्द सिंह और पत्नी ऊषा देवी ने मंगलवार की सुबह बच्चों सनी 5 , बाबी 4 को स्कूल भेज दिया। झोंपडी को बन्द कर गेहूँ कटाई की मजदूरी को दोनो निकल गये। सुबह 8 बजे के करीब अज्ञात कारणों से लगी आग से झोंपडी जल उठी। गाँव के लोग आग बुझाने को दौड पडे। आग बुझाने के दौरान पडौसी अरविन्द झुलस गया। झोंपडी में बँधी गाय , बछिया जल कर मर गई। एक गाय झुलस गई। झोंपडी में रखी सरसों, गेहूँ, टीवी, चारपाई, कपडे, दरवाजे आदि सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। बाह से दमकल पहुँचने से पहले ही गाँव के लोगो ने आग पर काबू पा लिया था। आशियाना और रोजी रोटी का साधन जलने से खुले आसमान के नीचे रह रहे परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए गाँव के लोगो ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है।

No comments:

Post a Comment