Tuesday, April 30, 2019

खेत में लगे कटीले तारों में लगे करंट से किशोर की दर्दनाक मौत

कैलाशनाथ/अखिलेश (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। जब प्रधानमंत्री का आवागमन होने की राह जिलेभर के शहरी व ग्रामीण अंचल से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे सभी एक किशोर खेत में गेहूं की बाली इकट्ठा करने के दौरान प्यास लगने पर पास के खेतों में चल रहे पंपिंग सेट पर जैसे ही पानी पीने के लिए हाथ बढ़ाया तुरंत तारों में दौड़ रहे उसको मौत रुपी करंट ने अपने आगोस मे ले लिया किशोर की इस दर्द नाक मौत से परिवार सहित पूरे गाँव में शोक की लहर दौड गई हैं।
           राम गांव थाना अंतर्गत दामोदर ज्योत गांव में मंगलवार की सुबह सोच गया हुआ था वापस लौटते समय एक खेत में पंपिंग सेट से अन्य खेतों में पानी भरा जा रहा था जिस पर किशोर पानी पीने लगा तभी बगल के खेत में चारों तरफ लोहे के कटीले तारों में करंट दौड़ रहा था और उसमें चिपक कर 10 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र सुखराम की दर्दनाक मौत हो गई इससे मृतक किशोर के घर में मातम पसर गया उसका पिता बहराइच में रिक्शा चलाने गया हुआ था मृतक अनुसूचित जाति का है।

No comments:

Post a Comment