Sunday, April 28, 2019

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नानपारा में सम्बोधित किया जनसभा

डॉ0 शकील/दिवाकर (NNI Coverage)
नानपारा/बहराइच (उ0प्र0)। रविवार को बहराइच लोकसभा प्रत्याशी सावित्री बाई फुले के लिए मांगा वोट प्रियंका गांधी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की आज किसानों का 10 हजार करोड़ बकाया है। उन गरीब किसानों को न देकर  इसका लाभ कुछ उधोगपतियों को दिया गया मैं एक महीने से उत्तरप्रदेश के भृमण पर हूँ मैंने एक असिलियत देखी है जिससे कांग्रेस की जनता और देश की जनता, किसान कहते है उनके उपज का दाम सही नही मिलता है और उन्हें बीज आसानी से उपलब्ध नही हो पाते है उनकी सबसे बड़ी समस्या आवारा पशु है,जब मैं युवाओं से मिली तो उन्होंने कहा कि 2014 में हम लोगो ने बड़ी उम्मीद के साथ भाजपा सरकार को वोट दिया था किन्तु उसने हम लोगो के लिए कुछ नही किया, मैं कुछ दलित युवाओं से  भी मिली उन्हें पीटा गया क्योकि उन्होंने आवाज  उठाने की कोशिश की है, हमारे संविधान में लिखा है यदि देश की जनता आवाज उठाती है मांग करती है तो देश का लोकतंत्र मजबूत है किंतु इस भाजपा सरकार में इसे तोड़ने की कोशिश की गई जो  संस्थाए आपकी सुरक्षा में रह्ती है उसे तोड़ने की कोशिश की गई है, सत्ता में आने के बाद से कोई भी भाजपा का नेता जनता के बीच जा कर उनका स्वास्थ उनके रहन सहन के बारे में नही जाना।
            प्रियंका गांधी को देखने और उनके वक्तव्य को सुनने के लिए सुदूर से लोग सुबह ही आ गए थे प्रियंका के चॉपर की आवाज सुनते ही मौजूद लोग नारे लगाने लगे, कार्यक्रम का संचालन भोला कुरैशी ने किया, जनसभा को प्रत्याशी सावित्री बाई फुले, चन्द्र शेखर आजाद, अली अकबर, रवि श्रीवास्तव, अब्दुल मोहिद आदि ने सम्बोधित किया।

No comments:

Post a Comment