Monday, April 8, 2019

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत बहादुर सिंह

कैलाशनाथ रानां (NNI Coverage)
कैसरगंज(बहराइच) उ0प्र0। कुंडासर ग्राम सभा के रहने वाले हिम्मत बहादुर सिंह अपने युवा अवस्था से ही समाज सेवा में अपनी पूरी जिंदगी खपा दी। अपनी उम्र के चालीसवें बसन्त में ही प्रधानी का चुनाव लड़ा। बड़े वोटों से जीत दर्ज की। 40 वर्सो तक गांव का प्रतिनिधित्व करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष , कॉपरेटिव के चेयरमैन, एक समय ऐसा भी आया कि आपको एक साथ चार पदो पर आसीन होना पड़ा।आज उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार पूरे विध्विधान से उनके पैतृक निवास पर किया गया। उनके पुत्र अजय सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी इस मौके पर सहकारिता मंत्री श्री मुकुट विहारी वर्मा , हाल ही में पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाली सांसद सावित्री बाई फुले , गौरव वर्मा , राम किशोर गुप्ता ,  पूर्व ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह पूर्व जिला पंचायत विशाल सिंह, लड्डन नेता सहित तमाम हस्तियो ने अपने लोक प्रिय नेता को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

No comments:

Post a Comment